Ganga Aarti – गंगा मैया की आरती – गंगा दशहरा, गंगा जयंती और अन्य माँ गंगा से जुड़े उत्सवों में गंगा मैया की आरती करना अत्यंत ही शुभ और पवित्र माना जाता है.
पतित पावनी माँ गंगा हम सब की जीवनदायनी है. हम सबके लिए गंगा का बहुत अधिक धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है. गंगा के तट पर मनुष्य को जो आध्यात्मिक शान्ति का अनुभव मिलता है, उसकी तुलना किसी अन्य से नहीं की जा सकती है.
हम सब माँ गंगे की स्तुति करतें हैं. उसकी पूजा करतें हैं.
सोनाटुकु डॉट कॉम परिवार की तरफ से मैं आप सबसे एक विनम्र विनती करती हूँ की कृपया माँ गंगे की पवित्रता का सम्पूर्ण ख्याल रखें. माँ गंगा का जल स्वच्छ और निर्मल रहे इसके लिए हम सबको अपनी तरफ से सम्पूर्ण प्रयास करना चाहिए.
चलिए एक बार हम सब सम्पूर्ण श्रद्धा और भक्ति के साथ बोलें – जय माँ गंगे, हर हर गंगे. अब हम माँ गंगे की आरती आरम्भ करतें हैं.
गंगा मैया की आरती
|| माँ गंगे की आरती ||
ॐ जय गंगे माता,
मैया जय गंगे माता।
जो नर तुमको ध्याता,
मनवांछित फल पाता॥
ॐ जय गंगे माता ……
चन्द्र-सी ज्योति तुम्हारी,
जल निर्मल आता।
मैया जल निर्मल आता ……
शरण पड़े जो तेरी,
सो नर तर जाता॥
ॐ जय गंगे माता ……
पुत्र सगर के तारे,
सब जग को ज्ञाता।
मैया सब जग को ज्ञाता ……
कृपा दृष्टि हो तुम्हारी,
त्रिभुवन सुख दाता॥
ॐ जय गंगे माता ……
एक ही बार जो तेरी,
शरणागति आता।
मैया शरणागति आता ……
यम की त्रास मिटाकर,
परमगति पाता॥
ॐ जय गंगे माता ……
आरती मात तुम्हारी,
जो जन नित गाता।
मैया जो जन नित गाता ……
दास वही सहज में,
मुक्ति को पाता॥
ॐ जय गंगे माता ……
ॐ जय गंगे माता,
मैया जय गंगे माता।
जो नर तुमको ध्याता,
मनवांछित फल पाता॥
ॐ जय गंगे माता॥
Ganga Aarti
|| Ganga Maiya Ki Aarti ||
Om Jai Gange Mata,
Maiya Jai Gange Mata.
Jo Nar Tumko Dhyata,
Manwanchit Phal Pata.
Om Jai Gange Mata ……….
Chandra Si Jyoti Tumhari,
Jal Nirmal Aata,
Maiya Jal Nirmal Aata …….
Sharan Pade Jo Teri,
So Nar Tar Jata.
Om Jai Gange Mata ……….
Putra Sagar Ke Taare,
Sab Jag Ko Gyata.
Maiya Sab Jag Ko Gyata ……..
Kripa Drishti Ho Tumhari,
Tribhuvan Sukh Data.
Om Jai Gange Mata ……….
Ek Hi Bar Jo Teri,
Sharnagati Aata,
Maiya Sharnagati Aata ……
Yam Ki Traas Mitakar,
Paramgati Pata.
Om Jai Gange Mata ……….
Aarti Maat Tumhari,
Jo Jan Nit Gata.
Maiya Jo Jan Nit Gata ……..
Daas Vahi Sahaj Me,
Mukti Ko Pata.
Om Jai Gange Mata ……….
Om Jai Gange Mata,
Maiya Jai Gange Mata.
Jo Nar Tumko Dhyata,
Manwanchit Phal Pata.
Om Jai Gange Mata.
माँ दुर्गा की स्तुति करें – ॐ जय अम्बे गौरी आरती | Om Jai Ambe Gauri Aarti
विडियो
आप सब सम्पूर्ण भक्तिपूर्वक माँ गंगे की आरती कर सकें इस कारण से हमने यहाँ श्री गंगा आरती (Shree Ganga Aarti) यूट्यूब विडियो दिया हुआ है. आप सब इस विडियो को प्ले बटन दबाकर देख सकतें हैं. जय माँ गंगे.
Video Source : YouTube Chanda
गंगा आरती का महत्व (Importance of Ganga Aarti)
- गंगा हम सबके लिए अत्यंत ही पवित्र और प्राणदायिनी नदी है.
- हमारे लिए गंगा माता है. पतितपावनी है. पूज्यनीय है.
- गंगा आरती के माध्यम से हम सब माँ गंगे की स्तुति करतें हैं.
- माँ गंगे की प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति प्रदर्शित करतें हैं.
- माँ गंगा के प्रति हम सबके ह्रदय में अगाध श्रद्धा है और माँ गंगा का हमारे लिए बहुत अधिक धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है.
- गंगा आरती करना या गंगा आरती में सम्मिलित होना अत्यंत ही सौभाग्य की बात है.
- हरिद्वार, ऋषिकेश, वाराणसी की गंगा आरती की भव्यता और पवित्रता लाखों श्रद्धालुओं को अपनी और खिंच लाती हैं.
- हमारे प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के ह्रदय में भी माँ गंगा के प्रति अगाध श्रद्धा है.
आज के इस पोस्ट के संबंद्ध में अपने अमूल्य विचार हमें कमेंट बॉक्स में अवस्य लिखें.
कुछ और आरती –
शीतला माता की आरती | Sheetla Mata Ki Aarti – आरोग्य के लिए
अम्बे तू है जगदम्बे काली Ambe tu hai Jagdambe Kali Aarti
जग जननी जय जय आरती | Jag Janani Jai Jai – Durga Mata Aarti
वाराणसी और हरिद्वार की गंगा आरती अत्यंत ही प्रसिद्ध है.
एक बार फिर से सम्पूर्ण भक्तिपूर्वक कहें – हर हर गंगे. जय गंगा मैया.