Sita Mata Ki Aarti – सीता माता की आरती – माता सीता की आराधना और स्तुति के लिए हमने इस पोस्ट में सीता माता की आरती का प्रकाशन किया है.
माता सीता मिथिला के राजा जनक की पुत्री थी. इनका विवाह प्रभु श्री राम जी से संपन्न हुआ था. सम्पूर्ण मिथिलांचल में माता सीता के प्रति लोगों में अगाध श्रद्धा और भक्ति भावना है.
सीता माता की एक मैथिलि आरती का प्रकाशन भी हमने इस साईट पर किया हुआ है. सीता माता मैथिलि आरती का लिंक इस पोस्ट में दिया हुआ है. आप उस आरती को भी अवस्य देखें.
माता सीता सम्पूर्ण विश्व में पूज्यनीय हैं. हमारे हिन्दू धर्म में माता सीता का अत्यंत ही धार्मिक महत्व है. ख़ास कर के महिलाओं द्वारा माता की पूजा आराधना विशेष रूप से की जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार विवाहित महिलाओं द्वारा सीता माता की पूजा करने से उनके पति की आयु में बृद्धि होती है. अविवाहित युवतियां माता सीता से अपने लिए सुयोग्य वर के लिए प्रार्थना करतीं हैं.
माता सीता की पूजा आराधना करना अत्यंत ही शुभ और मंगलकारी होती है.
आदि शक्ति माँ जगदम्बा की आरती – Jay Adhya Shakti Aarti – जय आद्या शक्ति आरती
सीता माता की आरती
आरती श्री जनक दुलारी की |
सीता जी रघुवर प्यारी की ||
जगत जननी जग की विस्तारिणी,
नित्य सत्य साकेत विहारिणी,
परम दयामयी दिनोधारिणी,
सीता मैया भक्तन हितकारी की ||
आरती श्री जनक दुलारी की |
सीता जी रघुवर प्यारी की ||
सती श्रोमणि पति हित कारिणी,
पति सेवा वित्त वन वन चारिणी,
पति हित पति वियोग स्वीकारिणी,
त्याग धर्म मूर्ति धरी की ||
आरती श्री जनक दुलारी की |
सीता जी रघुवर प्यारी की ||
विमल कीर्ति सब लोकन छाई,
नाम लेत पवन मति आई,
सुमीरात काटत कष्ट दुख दाई,
शरणागत जन भय हरी की ||
आरती श्री जनक दुलारी की |
सीता जी रघुवर प्यारी की ||
Sita Mata Ki Aarti
Aarti Shri Janak Dulari Ki,
Sita Ji Raghuwar Pyari Ki.
Jagat Janani Jag Ki Vistarini,
Nitya Satya Saket Viharini,
Param Dayamayi Dinodharini,
Sita Maiya Bhaktan Hitkari.
Aarti Shri Janak Dulari Ki,
Sita Ji Raghuwar Pyari Ki.
Sati Shromani Pati Hit Karini,
Pati Seva Wit Van Van Charini,
Pati Hit Pati Viyog Swikarini,
Tyag Dharm Murty Dhari Ki.
Aarti Shri Janak Dulari Ki,
Sita Ji Raghuwar Pyari Ki.
Vimal Kirti Sab Lokan Chaayi,
Naam Let Pawan Mati Aayi,
Sumirat Katat Kasht Dukh Daayi,
Sharnagat Jan Bhay Hari Ki.
Aarti Shri Janak Dulari Ki,
Sita Ji Raghuwar Pyari Ki.
विडियो
सीता माता की आरती – आरती श्री जनक दुलारी की (Sita Mata Ki Aarti – Aarti Shri Janak Dulari Ki) यूट्यूब विडियो हमने निचे दिया हुआ है. सम्पूर्ण श्रद्धा और भक्ति के साथ सीता माता की इस आरती विडियो को देखें.
माता सीता को लक्ष्मी जी का अवतार माना गया है. देवी सीता की सच्चे ह्रदय से आराधना और स्तुति करें.
सीता माता को जानकी, जनकसुता, मैथिलि, भूसुता आदि नामों से भी जाना जाता है.
आज के इस पोस्ट में बस इतना ही. आप सब अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में अवस्य लिखें.
कुछ अन्य प्रकाशन –
ॐ जय अम्बे गौरी आरती | Om Jai Ambe Gauri Aarti
Mangal Ki Seva Sun Meri Deva | मंगल की सेवा सुन मेरी देवा
अम्बे तू है जगदम्बे काली Ambe tu hai Jagdambe Kali Aarti
आरती जग जननी मैं तेरी गाऊं – दुर्गा आरती Aarti Jag Janani Main