Siddhidatri – In this post, we are publishing Siddhidatri Mantra, Stotra, Stuti, Kavach and Aarti for the worship of Goddess Siddhidatri.
सिद्धिदात्री – इस पोस्ट में हम सिद्धिदात्री माता की आराधना और स्तुति के लिए सिद्धिदात्री मंत्र, सिद्धिदात्री स्तुति, सिद्धिदात्री स्तोत्र, सिद्धिदात्री कवच और सिद्धिदात्री आरती का प्रकाशन कर रहें हैं.
नमस्कार स्वागत है आप सबका सोनाटुकु डॉट कॉम पर. सिद्धिदात्री माता की आराधना और स्तुति करना अत्यंत ही शुभ और मनोरथ पूर्ण करने वाली होती है.
सम्पूर्ण श्रद्धा और भक्ति के साथ सिद्धिदात्री माता की आराधना और स्तुति करें. सिद्धिदात्री माता की आराधना और स्तुति के लिए हमने यहाँ कई मंत्र और स्तोत्र का प्रकाशन किया है.
तो सम्पूर्ण भक्तिपूर्वक बोलिए जय माँ दुर्गा और सबसे पहले हम सिद्धिदात्री माता के बारे में कुछ धार्मिक जानकारी प्राप्त करतें हैं.
सिद्धिदात्री माता (Goddess Siddhidatri)
माँ दुर्गा की नौवीं शक्ति स्वरुप है सिद्धिदात्री माता. नवरात्रि के नवमी तिथि को सिद्धिदात्री माता की पूजा की जाती है.
इस ब्रहमांड की समस्त सिद्धियों को प्रदान करने वाली सिद्धिदात्री माता ही है. जो कोई सम्पूर्ण भक्तिपूर्वक सिद्धिदात्री माता की आराधना और स्तुति करता है. उसे कई सिद्धियों की प्राप्ति हो जाती है.
सिद्धिदात्री माता का वाहन सिंह है. इनकी चार भुजाएं हैं. सिद्धिदात्री माता कमल पुष्प पर भी आसीन होतीं हैं.
इनकी दाहिने तरफ की भुजा में गदा और चक्र सुशोभित है और बाएं तरफ की भुजा में शंख और कमल पुष्प सुशोभित हैं.
माँ सिद्धिदात्री की कृपा से मनुष्य के समस्त दुखों, कष्टों का नाश होता है और मनुष्य इस जीवन के समस्त सुखों का भोग करता है. मृत्यु उपरान्त उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है.
केतु ग्रह पर सिद्धिदात्री माता का सम्पूर्ण प्रभाव है. इस कारण से जिन लोगों को केतु गृह के कारण कोई परेशानी या कष्ट हो उन्हें सिद्धिदात्री माता की सम्पूर्ण ह्रदय से आराधना और स्तुति करनी चाहिए.
Siddhidatri Mantra | सिद्धिदात्री मंत्र
इस मंत्र के पाठ के माध्यम से आप सब सिद्धिदात्री माता की आराधना करें.
ॐ देवी सिद्धिदात्र्यै नमः॥
सिद्धिदात्री प्रार्थना मंत्र
माँ सिद्धिदात्री के इस प्रार्थना मंत्र का पाठ करें और माता से प्रार्थना करें.
सिद्ध गन्धर्व यक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि।
सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी॥
Siddhidatri Stuti | सिद्धिदात्री स्तुति
सिद्धिदात्री माता की स्तुति के लिए इस स्तुति मंत्र का जाप करें.
या देवी सर्वभूतेषु माँ सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
सिद्धिदात्री ध्यान मंत्र
इस मंत्र का पाठ करते हुए सिद्धिदात्री माता का ह्रदय में ध्यान करें.
वन्दे वाञ्छित मनोरथार्थ चन्द्रार्धकृतशेखराम्।
कमलस्थिताम् चतुर्भुजा सिद्धीदात्री यशस्विनीम्॥
स्वर्णवर्णा निर्वाणचक्र स्थिताम् नवम् दुर्गा त्रिनेत्राम्।
शङ्ख, चक्र, गदा, पद्मधरां सिद्धीदात्री भजेम्॥
पटाम्बर परिधानां मृदुहास्या नानालङ्कार भूषिताम्।
मञ्जीर, हार, केयूर, किङ्किणि रत्नकुण्डल मण्डिताम्॥
प्रफुल्ल वन्दना पल्लवाधरां कान्त कपोला पीन पयोधराम्।
कमनीयां लावण्यां श्रीणकटिं निम्ननाभि नितम्बनीम्॥
Siddhidatri Stotra | सिद्धिदात्री स्तोत्र
सिद्धिदात्री माता की आराधना और स्तुति के लिए इस सिद्धिदात्री स्तोत्र का पाठ करें.
कञ्चनाभा शङ्खचक्रगदापद्मधरा मुकुटोज्वलो।
स्मेरमुखी शिवपत्नी सिद्धिदात्री नमोऽस्तुते॥
पटाम्बर परिधानां नानालङ्कार भूषिताम्।
नलिस्थिताम् नलनार्क्षी सिद्धीदात्री नमोऽस्तुते॥
परमानन्दमयी देवी परब्रह्म परमात्मा।
परमशक्ति, परमभक्ति, सिद्धिदात्री नमोऽस्तुते॥
विश्वकर्ती, विश्वभर्ती, विश्वहर्ती, विश्वप्रीता।
विश्व वार्चिता, विश्वातीता सिद्धिदात्री नमोऽस्तुते॥
भुक्तिमुक्तिकारिणी भक्तकष्टनिवारिणी।
भवसागर तारिणी सिद्धिदात्री नमोऽस्तुते॥
धर्मार्थकाम प्रदायिनी महामोह विनाशिनीं।
मोक्षदायिनी सिद्धीदायिनी सिद्धिदात्री नमोऽस्तुते॥
सिद्धिदात्री कवच मंत्र
माँ सिद्धिदात्री की परम कृपा पाने के लिए इस सिद्धिदात्री कवच मंत्र का पाठ करें.
ॐकारः पातु शीर्षो माँ, ऐं बीजम् माँ हृदयो।
हीं बीजम् सदापातु नभो गृहो च पादयो॥
ललाट कर्णो श्रीं बीजम् पातु क्लीं बीजम् माँ नेत्रम् घ्राणो।
कपोल चिबुको हसौ पातु जगत्प्रसूत्यै माँ सर्ववदनो॥
सिद्धिदात्री माता की आरती | Siddhidatri Mata Ki Aarti
इस साईट पर सिद्धिदात्री माता की आरती पहले से हीं प्रकाशित है. आप ऊपर दिए गए लिंक पर क्लीक करें, सिद्धिदात्री माता की आरती वाला पेज आपके सामने खुल जाएगा.
नवरात्रि के नौवें दिन सिद्धिदात्री माता की आराधना और पूजा की जाती है.
कुछ अन्य प्रकाशन –
Maa Shailputri Mantra : माँ शैलपुत्री मंत्र, स्तुति, स्तोत्र, प्रार्थना, कवच
Brahmacharini Mantra – ब्रह्मचारिणी माता मंत्र, स्तुति, स्तोत्रम्
Chandraghanta Mantra : चंद्रघंटा माता की स्तुति के लिए मंत्र संग्रह
Kushmanda Mantra : कुष्मांडा माता मंत्र संग्रह
Durga Chalisa in Hindi Lyrics – दुर्गा चालीसा पाठ